{"_id":"5a81df454f1c1b4e588b83ad","slug":"191518460741-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रोडी, रेत और डस्ट से ओवरलोड लदे एक दर्जन से ज्यादा ट्रकों को सीज कर दिया गया।
गौरतलब है कि यमुना नदी से खनन का रेत के अलावा रोडी और डस्ट से लदे वाहन बड़ी संख्या में हरियाणा की तरफ से शामली आते हैं। मेरठ करनाल हाइवे के साथ ही पानीपत मार्ग से इन वाहनों की आवाजाही रहती है। एक तरफ ओवरलोड वाहनों की वजह से सड़क की हालत बिगड़ रही है, तो यातायात नियमों का उल्लंघन भी जमकर किया जाता है।
इसी के चलते सोमवार को ट्रेफिक पुलिस ने शामली में एसटी तिराहे पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। ट्रेफिक पुलिस उपनिरीक्षक (टीएसआई) भंवर सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान करीब एक दर्जन ट्रकों को सीज कर दिया गया। क्योंकि ट्रकों में निर्धारित मानक से ज्यादा माल लादा हुआ था।
विज्ञापन
पान की दुकान में घुसा ट्रक
शामली। शहर में शिवचौक के पास सोमवार तड़के धीमानपुरा रेलवे फाटक की तरफ से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पान की दुकान में घुस गया। हादसे के कारण दुकान में रखा सामान नष्ट हो गया तथा ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस वजह से काफी देर के लिए शिवचौक पर यातायात भी बाधित रहा। बाद में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को वहां से हटवाने के बाद यातायात सुचारु कराया।
बेहोश मिला कांवड़िया
शामली। शहर में कैराना रोड पर सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक युवक बेहोश पड़ा मिला, जो कांवड़ लेकर हरिद्वार से हरियाणा की तरफ जा रहा था। मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को वहां से उठवाकर शामली सीएचसी भिजवाया। देर रात तक युवक होश में नहीं आ सका, जिस कारण वह अपना नाम पता भी नहीं बता पाया। पुलिस जांच करने में लगी हुई है।