फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   होटल और ढाबों पर गड़ी पुलिस की निगाहें

होटल और ढाबों पर गड़ी पुलिस की निगाहें

Wed, 24 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
होटल और ढाबों पर गड़ी पुलिस की निगाहें
जिले में हाई अलर्ट
विज्ञापन

शामली। गणतंत्र दिवस पर हाई अलर्ट जारी होने के बाद शामली पुलिस भी चौकन्नी नजर आ रही है। वाहन चेकिंग अभियान से लेकर होटलों तक के कमरों की पुलिस जांच कर रही है। एसपी के आदेश पर सभी होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देेश दिए गए है कि वह हरेक व्यक्ति के बारे में पुलिस को सूचना दे।

शामली जिले में कई होटल हैं। अपने काम के सिलसिले में शामली आने वाले लोग इन होटलों में रहते है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाने के साथ ही एसपी द्वारा एलआईयूू और सिविल पुलिस को जिले में सभी होटलों और ढाबों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शहर कोतवाली पुलिस द्वारा सभी होटलों पर निगरानी रखने के साथ ही उनके संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई भी संदिग्ध उनके यहां पर आता है तो उसके बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दे। एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि होटलों पर निगरानी के साथ जिले प्रमुख दोनों हाईवों मेरठ-करनाल और दिल्ली-यमुनोत्री, इसके साथ ही पानीपत-खटीमा मार्ग पर रात्रि में बार्डर पर चेकिंग कराई जा रही है, ताकि कोई भी संदिग्ध जिले में प्रवेश नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed