{"_id":"5a6782584f1c1bb2208b4f45","slug":"191516733016-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत सगी बहनों को पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत सगी बहनों को पुलिस ने किया बरामद
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
तीन दिन पूर्व नगर से अपहृत दो सगी बहनों को पुलिस ने बरामद करने के साथ आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। अब पुलिस दोनों का मेडिकल कराने के बाद उनके बयान अदालत में दर्ज कराएगी।
तीन दिन पूर्व दो युवतियों का नगर निवासी दूसरे समुदाय के दो युवकों ने अपहरण कर लिया था। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण तनाव की स्थिति बन गई थी। इसके बाद मामले में मोहल्ला आलकलां निवासी जावेद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। पुलिस दोनों बहनों की बरामदगी का प्रयास कर रही थी। मंगलवार शाम कोतवाली पुलिस ने दोनों बहनों को बाईपास के पास बरामद कर लिया। इसके साथ ही आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार दोनों युवतियों का मेडिकल कराया जाएगा। अदालत में बयान दर्ज कराने के बाद ही इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।