{"_id":"5a638f934f1c1ba5268b5a7f","slug":"191516474259-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर उपभोक्ता के खाते से दस हजार की नगदी साफ की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम बदलकर उपभोक्ता के खाते से दस हजार की नगदी साफ की
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी कर ग्राहक के खाते से नगदी निकाली
कांधला (शामली)। एटीएम का़र्ड बदलकर उपभोक्ता के खाते से दस हजार की नगदी साफ कर दी। पीड़ित ने थाने में सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार सुबह थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा निवासी जुल्फान (45) अपने घर का समान लेने के लिए कस्बा कांधला में आया हुआ था। पीड़ित के मुताबिक वह रेलवे रोड स्थित कार्पोरेशन बैंक के एटीएम कार्ड से दस हजार रुपये निकालने के लिए पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद दो लड़कों ने कहा कि अभी एटीएम में कुछ खराबी चल रही है। पैसा देरी से निकल रहा है. जिसके कारण वह एटीएम के बाहर खड़ा हो गया। कुछ समय के बाद दोनों युवकों ने कहा कि अब आप अपने एटीएम से चेक कर लो । मैने पैसा निकालने के लिए अपना एटीएम कार्ड का प्रयोग करना चाहा. तो इनमें से एक ने मेरा एटीएम कार्ड ले लिया और कहा कि लाओ मै चेक कर देता हूं। इसी बीच युवक ने उसके एटीएम कार्ड को होशियारी से बदल दिया और उसी के प्रकार का एक खराब एटीएम कार्ड उसके हवाले करके वहां से चले गए। करीब 10 मिनट बाद उपभोक्ता को अपने फोन से संदेश प्राप्त हुआ कि खाते से एटीएम द्वारा 10 हजार की नगदी निकाल ली गई है। उसने मामले की जानकारी बैंक से ली तो ज्ञात हुआ कि दोनों युवकों ने धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर उसके साथ ठगी कर ली। पीड़ित ने दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।