{"_id":"5a3bfd634f1c1b96368b5ec2","slug":"191513880931-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही से हुई लूट, रिपोर्ट चोरी में दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही से हुई लूट, रिपोर्ट चोरी में दर्ज
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी (शामली)। थाना बाबरी क्षेत्र में दो दिन पूर्व गांव कुरमाली के पास हथियारबंद बदमाशों ने सिपाही से आतंकित करके नकदी, अंगूठी और बाइक लूट ली थी। पुलिस ने इस लूट की वारदात को चोरी में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत निवासी अर्जुन पुत्र गुलबीर उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है और इन दिनों गौतमबुद्धनगर में तैनात है। दो दिन पूर्व अर्जुन छुट्टी पर आया हुआ था और कुरमाली के रास्ते अपने दोस्त के पास गांव भौराकला जा रहा था। कुरमाली से आगे निकलते ही तमंचाधारी दो बदमाशों ने आतंकित करके अर्जुन को रोक लिया और बाइक, साढ़े 12 हजार रुपये तथा अंगूठी लूटकर फरार हो गए थे। उसने उसी दिन घटना के संबंध में बाबरी थाना पुलिस को तहरीर दी थी। थानाध्यक्ष का कहना है कि अर्जुन लघुशंका करने के लिए रास्ते में रुका था, इसी दौरान उसकी बाइक चोरी हो गई। अर्जुन की तरफ से दी तहरीर के आधार पर ही चोरी की रिपोर्ट लिखी गई है। उधर, गांव खेड़ी बैरागी निवासी रेणू धारीवाल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बाबरी थाना पुलिस ने आरोपी पति विशेष निवासी रमाला (बागपत) सहित ससुर और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।