{"_id":"59ada1794f1c1b5a738b5187","slug":"191504551289-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-करनाल हाइवे पर बदमाशों ने बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरठ-करनाल हाइवे पर बदमाशों ने बाइक लूटी
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। ।
तीन दिन पूर्व करनाल से लौट रहे युवक को बदमाशों ने मेरठ-करनाल हाईवे पर मारपीट कर घायल कर दिया और उसकी बाइक तथा 53 हजार रुपये लूट लिए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, सोमवार को अस्पताल से छुट्टी होने के बाद थाने में पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटना शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे की है। दिलशाद पुत्र अलीहसन निवासी कांधला बाइक से करनाल गया हुआ था। सुबह जब वह लौट रहा था तो मेरठ-करनाल हाईवे पर एक गांव जाटफार्म के निकट पहुंचा। पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसकी बाइक रुकवा ली और उससे लूटपाट शुरू कर दी। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने दिलशाद को पीट कर घायल कर दिया। बदमाशों ने उससे 53 हजार रुपये और बाइक तथा मोबाइल लूट लिया। बदमाश बाइक पर बंधे बैग को भी लूटकर वहां से धमकी देते हुए फरार हो गए। सड़क किनारे पड़े घायल युवक को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवर को पीड़ित ने थाना झिंझाना में तहरीर देकर बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। युवक का आरोप है कि कार्यवाहक थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि तहरीर आई है। मामला संदिग्ध लग रहा हैं।