{"_id":"599c7b244f1c1b61038b46d5","slug":"191503427364-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दादा-पोता फायरिंग, पोता घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार दादा-पोता फायरिंग, पोता घायल
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
करनाल हाईवे स्थित गांव अगड़ीपुर की पुलिया के निकट बाइक सवार बाबा और पौत्र पर तीन युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से पौत्र घायल हो गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
नदीम पुत्र इस्लाम अपने बाबा करीमू निवासी गांव बलवा थाना शामली के साथ अपनी बाइक से गांव से गोगवान जा रहे थे। जब वह करनाल हाईवे पर गांव अगड़ीपुर की पुलिया से गोगवान की ओर चले, तो सामने से बाइक पर आए तीन युवकों ने इनकी बाइक में पैर मारकर दोनों को गिरा दिया। आरोप है कि तमंचे निकाल कर नदीम पर गोली चला दी। गोली नदीम के पैर में लगी। गोली की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे किसानों के आने पर बाइक सवार तीनों हमलावर फरार हो गए। पीड़ित ने डायल-100 पुलिस को फोन की। इसके बाद पुलिस ने झिंझाना सीएचसी पर घायल को भर्ती कराया है। जहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है। दरोगा आदेश कुमार ने बताया कि घायल को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है। अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।