फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आग में झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत

आग में झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत

Wed, 01 May 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
आग में झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत
आग में झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

कांधला। गैस रिसाव के दौरान आग लगने के बाद हुए धमाके में घायल महिला की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत को लेकर परिजनों में गम का माहौल है।
कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में 24 अप्रैल को नाश्ता बनाते समय मौलाना नजमूल हसन के मकान में गैस रिसाव के दौरान आग लग गई गई थी और तेज आवाज के साथ धमाका हुआ था। इसमें पीड़ित की पत्नी सादिया और 5 वर्षीय बेटा कवर बुरी तरह से झुलस गए थे। घायलों को उपचार के लिए दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस के साथ फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की थी। चार दिन पूर्व घायल कवर की उपचार के दौरान मौत हो गई थी. जबकि गंभीर हालत में महिला का उपचार चल रहा था। मंगलवार की शाम को महिला की उपचार के दौरान अचानक हालत बिगड़ गई थी। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में गहरा शोक व्याप्त हो गया। महिला के शव को गमगीन माहौल में कब्रिस्तान में दफना दिया।
विज्ञापन

दुकान में चोरी का तीन माह बाद भी खुलासा नहीं
कांधला। कस्बे के कैराना रोड पर कस्बा निवासी राजेश सैनी की गारमेंट्स से करीब तीन माह पूर्व चोरों ने सेंध लगाकर तीन लाख रुपये और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। उस समय पीड़ित परिवार ने कस्बे से पलायन का मन बना लिया था। पलायन की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी ने पीड़ित परिवार से मिलकर शीघ्र ही घटना के राजफाश करने का आश्वासन दिया था। घटना के तीन माह बीत जाने के बाद भी पुलिस आज तक घटना का राजफाश नहीं कर पाई है। घटना के राजफाश नहीं होने से पीड़ित परिवार और व्यापारियों में रोष बना हुआ है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी का कहना है कि शीघ्र ही घटना का राजफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed