फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महिला को ई रिक्शा में जबरन बैठाने को लेकर हंगामा

महिला को ई रिक्शा में जबरन बैठाने को लेकर हंगामा

Sun, 21 Apr 2019 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
महिला को ई रिक्शा में जबरन बैठाने को लेकर हंगामा
महिला को ई रिक्शा में जबरन बैठाने को लेकर हंगामा
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में महिला को जबरन ई रिक्शा में बैठाने को लेकर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ई रिक्शा में सवार तीन लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि एक फरार हो गया। रविवार दोपहर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने बच्चे के साथ पैदल ही अपने गांव की तरफ जा रही थी। जब वह नाले की पुलिया के निकट पहुंची, तो पीछे से आई एक ई रिक्शा में सवार चार लोगों ने महिला को जबरन बैठाने की कोशिश की। आरोप है कि ई रिक्शा सवार लोगों ने महिला से अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आए गए और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जबकि चौथा फरार हो गया। इस संबंध में आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि दो ई रिक्शा चालकों में महिला सवारी को बैठाने को लेकर विवाद हो गया था। महिला से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई। इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता होने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed