{"_id":"5c7c1c46bdec225eb65e087e","slug":"181551637574-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से 40 मोबाइल और बैग चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से 40 मोबाइल और बैग चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान से 40 मोबाइल और बैग चोरी
थानाभवन। क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर निवासी युवक ने थाने में तहरीर देकर गांव के दो युवकों पर दुकान से 40 पुराने मोबाइल और एक बैग चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
रविवार को हरड़ फतेहपुर निवासी नितिन कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी गांव में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। रविवार सुबह के समय वह दुकान के काम से शामली गया था। उस समय दुकान पर रिपेयरिंग के लिए आए करीब 40 मोबाइल और एक बैग रखा हुआ था। दोपहर बाद जब वह लौटा तो दुकान से सभी मोबाइल और बैग गायब मिला। पीड़ित ने बैग में दुकान का कीमती सामान होना बताया। पीड़ित का कहना है कि इस संबंध में पूछताछ करने पर गांव के एक युवक ने बताया कि पड़ोस के दो युवक उसकी दुकान से सामान लेकर गए है। जब उसने उक्त युवकों के घर जाकर पूछताछ की तो उनके घर से चोरी किए हुए 20 मोबाइल बरामद हो गए। बाकी 20 मोबाइल का पता नहीं चल सका। पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि जांच पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।