फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मां के सामने बेटी को बाइक पर उठाकर ले गए, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मां के सामने बेटी को बाइक पर उठाकर ले गए, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 21 Feb 2019 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
मां के सामने बेटी को बाइक पर उठाकर ले गए, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शामली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव का युवक उसकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। मंगलवार को वह अपनी बेटी के साथ खेत में चारा लेने गई थी। आरोप है कि इसी समय आरोपी समेत तीन युवक वहां पहुंचे और उसकी बेटी को बाइक पर अपने साथ ले गए। पीड़िता ने बताया कि उसने गांव के कुछ लोगों को आरोपियों की हरकत के बारे जानकारी दी तो ग्रामीणों ने उसकी बेटी वापस दिलाने का आश्वासन दिया। मगर, अभी तक उसकी बेटी नहीं लौटी। आरोपी पक्ष ने उसे बेटी वापस न देने की धमकी दे रहे है। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लड़की और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed