{"_id":"5c4df48abdec2254606a6149","slug":"181548612746-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम के बाग से विद्युत लाइन खींचने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आम के बाग से विद्युत लाइन खींचने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। मोहल्ला हाफिजदोस्त निवासी अतर सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका खानपुर मार्ग पर खेत है। करीब आठ बीघा भूमि पर उन्होंने आम का बाग लगाया हुआ है। सरकार के नियमों के तहत आम के बाग के ऊपर से विद्युत लाइन नहीं जा सकती। मगर, कुछ लोग अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर उनके खेत से विद्युत लाइन खींचने की तैयारी कर रहे है। बताया कि जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने मिलीभगत करके झूठी रिपोर्ट लगवा दी कि बाग बाद में लगाया गया है। जबकि उसने दो साल पहले ही बाग लगाया था। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
आदेशों की अवेहलना का आरोप
थानाभवन। कस्बा निवासी मोहम्मद सलीम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका एक व्यक्ति से लिंटर को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए लिंटर डालने की तैयारी कर रहा है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।