फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मंदिर चोरी की घटना में खुलासे के करीब पुलिस

मंदिर चोरी की घटना में खुलासे के करीब पुलिस

Thu, 28 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
मंदिर चोरी की घटना में खुलासे के करीब पुलिस
मंदिर में चोरी की घटना में खुलासे के करीब पुलिस
विज्ञापन

थानाभवन।
एक सप्ताह पूर्व कस्बे के हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना के पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। दो दिन से चल रही ताबड़तोड़ दबिश के दौरान पुलिस अब तक तीन युवकों को हिरासत में ले चुकी है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर सकती है।

कस्बे के चौक बाजार में पुलिस चौकी के समीप स्थित हनुमान मंदिर में एक सप्ताह पूर्व चोरों ने नकबजनी कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया था। जबकि मंदिर में काफी तोड़फोड़ भी की थी। घटना के बाद व्यापारियों ने जहां बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया था, वहीं विभिन्न संगठनों ने आंदोलन कर शीघ्र घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस दौरान पुलिस ने लोगों को एक सप्ताह के भीतर घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। अब चौक बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने जांच पड़ताल कर बुधवार से कस्बे में ताबडतोड़ दबिश दी है। इस दौरान पुलिस अब तक तीन युवकों को हिरासत में ले चुकी है। उक्त युवकों के पास से चोरी का कुछ सामान भी पुलिस बरामद कर चुकी है। हालांकि अभी एक अन्य आरोपी के फरार होने की सूचना है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed