फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आठ साल के बच्चे के साथ कुकर्म

आठ साल के बच्चे के साथ कुकर्म

Sun, 06 May 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
आठ साल के बच्चे के साथ कुकर्म
बच्चे के साथ कुकर्म किया
विज्ञापन

कैराना।
क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने घर के बाहर खेल रहे आठ साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया और मौके से किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़ित के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को वह खेत में काम करने के लिए गए हुए थे। उनका आठ साल का बच्चा घर के बाहर ही खेल रहा था। आरोप है कि होमगार्ड आया और बच्चे को बहला-फुसलाकर बंद मकान में ले गया। आरोपी ने बच्चे के साथ कुकर्म किया। आरोपी उसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। शाम के समय जब बच्चे के परिजन खेत से घर पहुंचे, तो उसने रो-रो कर अपने परिजनों को सारी बात बताई। आरोप है कि परिजन होमगार्ड के घर पहुंचे और इसकी शिकायत की, लेकिन आरोपी ने उनसे गालीगलौज करते हुए वहां से भगा दिया। इसके बाद परिजन शनिवार को कोतवाली में पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे को मेडिकल के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed