{"_id":"5a62388d4f1c1ba2268b557e","slug":"181516386445-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ऑफिस का पुलिसकर्मी बताकर युवक से ठग लिए 60 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ऑफिस का पुलिसकर्मी बताकर युवक से ठग लिए 60 हजार
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
शामली। एसपी ऑफिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात बताकर 60 हजार रुपये ठगने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से थाने में खड़ी कार और स्कूटर को नीलामी में दिलवाने के नाम पर ठगे गए रुपयों में से दस हजार रुपये भी बरामद हुए है।
मोहल्ला हाजिपुरा निवासी डाक्टर नौशाद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि सद्दाम पुत्र वकील निवासी गांव रायपुर थाना बाबरी ने खुद को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल बताकर उससे थाने में खड़ी वैगनआर और स्कूटर नीलामी में दिलवाने के नाम पर 60 हजार रुपये लिए थे। कई माह बीतने पर जब आरोपी वैगनआर और स्कूटर नहीं दिलवा पाया तो डाक्टर नौशाद ने उसे रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी आज-कल करते हुए टाल मटौल करता रहा। इसके बाद रुपये देने से मना करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। बाद में उसने एसपी ऑफिस पर सद्दाम के बारे में जानकारी की तो पता चला कि वहां कोई पुलिसकर्मी इस नाम का तैनात नहीं है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बृहस्पतिवार की रात कोतवाली पुलिस ने आरोपी सद्दाम को नाला पटरी से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से नौशाद से ठगे दस हजार रुपये भी बरामद कर लिए। एसएसआई सत्यपाल सिंह का कहना है कि पकड़ा गया सद्दाम शातिर है। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।