फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   लेनदेन के विवाद पर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव

लेनदेन के विवाद पर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव

Thu, 11 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद पर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव
कांधला।
विज्ञापन

रुपयों के लेनदेन के विवाद पर गांव गढ़ी दौलत में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। दोनो ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी अजीम ने करीब दो माह पूर्व गांव के ही याकूब को 10 हजार रुपये उधार दिए थे। बार बार मांगे जाने पर वह रकम वापस नहीं कर रहा था। आरोप है कि बुधवार सुबह अजीम ने याकूब से अपने रुपयों का तकादा किया, तो गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर दोनो में मारपीट हो गई। उस समय मौके पर मौजूद लोगों ने बीचबचाव करा दिया। कुछ समय के बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को खदेड़ दिया। संघर्ष में एक पक्ष से याकूब, इस्तयाक और इमरान तथा दूसरे पक्ष से अजीम घायल हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है, मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed