फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शहर में बढ़ते जा रहे गुंडे और गैंगस्टर

शहर में बढ़ते जा रहे गुंडे और गैंगस्टर

Mon, 04 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
शहर में बढ़ते जा रहे गुंडे और गैंगस्टर
शामली। शहर में गुंडों और गैंगस्टरों की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि शहर कोतवाली पुलिस द्वारा तीन सालों में की गई निरोधात्मक कार्रवाई इस बात की गवाही दे रही है। गत वर्षों की तुलना में 2017 में अब तक 40 पर गुंडा एक्ट और 12 के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

शामली कोतवाली में तीन सालों में लूट और मर्डर की कई घटनाएं घटी। कमला कॉलोनी में हुई चोरी, विवेक विहार में हुई लूट, गांव लिलौन, बहावड़ी सहित कई जगह हुए मर्डर के मामले भी दो साल के भीतर सामने आए है। इसके चलते शहर कोतवाली पुलिस ने समय-समय पर ऐसे लोगों की सूची तैयार की जो वारदातों करते है, साथ ही किसी ना किसी वारदात के संबंध में जेल में बंद है। वर्ष 2015 में कोतवाली पुलिस द्वारा 20 बदमाशों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की। इसके अलावा 2016 में 16 गुंडों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जबकि 2017 में शामली कोतवाली में गुंडों की बाढ़ सी आ गई। पुलिस रिकार्ड के अनुसार अब तक शामली कोतवाली में 40 बदमाशों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। इससे साफ है कि शामली कोतवाली में दो सालों में जहां 36 बदमाश पुलिस के सामने आए, जबकि 2017 में अभी तक 40 बदमाशों पुलिस रिकार्ड में गुंडे बन चुके है। इसी तरह साल 2015 में तीन बदमाश ऐसे सामने आए, जिनके खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की, जबकि 2016 में दो गैंगस्टर ही सामने आए। साल 2017 में अब तक पुलिस रिकार्ड में 12 गैंगस्टर बन चुके है।
विज्ञापन


मादक पदार्थों की बिक्री के मामले में कई गुना इजाफा
शहर क्षेत्र में मादक पदार्थ बेचने के मामलों में भी कई गुना इजाफा इस साल हुआ है। 2015 जहां पुलिस के सामने मात्र एक केस नशीले पदार्थ बेचने का आया तो 2016 में पुलिस द्वारा नशीले पदार्थ बेचने के मामले में कोई भी नहीं पकड़ा गया, जबकि 2017 में अब तक शहर कोतवाली पुलिस रिकार्ड में 20 लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। इसमें दो बातें है या तो शहर में पहले नशीले पदार्थ बिकते नहीं थे जिस कारण कार्रवाई नहीं की गई और अब शहर में नशीले पदार्थ बिके है तो पुलिस द्वारा कार्रवाई कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस द्वारा गुंडों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अभी तक इस साल में 40 बदमाशों के खिलाफ गुंडा एक्ट, 12 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। - अवनीश गौतम, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed