फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बिजली चोरी के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी

बिजली चोरी के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी

Thu, 14 Sep 2017 12:56 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी
कैराना।
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने के लिए बुधवार को विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, कैराना उपजिलाधिकारी और तहसीलदार के नेतृत्व में प्रवर्तन दल की तीन टीमों ने कैराना में ताबड़तोड़ छापामारी की। टीमों ने साढे़ तीन लाख रुपये राजस्व की वसूली की और 49 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई।
बुधवार को अधिशासी अभियंता शैलेंद्र गौतम, उपजिलाधिकारी विजय प्रकाश तिवारी, तहसीलदार अभय राज पांडेय के नेतृत्व में बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। एक टीम में शामली एसडीओ प्रणव चौधरी, दूसरी टीम में कैराना एसडीओ अरशद अली तथा तीसरी टीम में मुजफ्फरनगर विजीलेंस टीम के इंस्पेक्टर आरके धारीवाल और अवर अभियंता एके गुप्ता सहित अन्य कर्मी शामिल रहे। तीनों टीमों ने कस्बे के मोहल्ला अफगानान, घोसा चुंगी, ईदगाह, पीपलोतला, कायस्थवाड़ा, पट्टो वाला, आलकलां, आलखुर्द, राजेंद्र कॉलोनी में छापामारी की।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू हुई छापामारी सायं चार बजे तक चलती रही। एसडीओ अरशद अली ने बताया कि विभिन्न मोहल्लों में 14 लोगों ने मीटर से छेड़छाड़ कर रखी थी। साथ ही 35 लोगों ने एलटी लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी कर रखी थी। इस कारण उक्त सभी 49 लोगों के विरुद्ध कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके अलावा बकाया बिल जमा नहीं करने पर 38 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। मौके पर 10 लोगों को नए कनेक्शन दिए गए और 15 घरेलू कनेक्शन को वाणिज्य प्रयोग में चलाने पर उनके विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। साढ़े तीन लाख रुपये राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापे के दौरान हार्ट अटैक से बुजुर्ग की मौत
कैराना। बुधवार को विद्युत विभाग की टीमों ने कैराना कस्बे में छापामारी की। एक टीम ने मोहल्ला आलकलां में नदीम और आदिल के मकान पर पहुंचकर चेकिंग कराई। टीम के वापस जाने के कुछ ही देर बाद नदीम का पिता असगर सूफी (65) की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। नदीम ने बताया कि उनके पिता को कभी भी हार्ट अटैक नहीं आया था। बिजली विभाग की छापामारी के कारण उनके पिता की सदमे में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed