फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बीस साल पहले मृत युवती को जीवित बता डाक्टरों ने हड़पे

बीस साल पहले मृत युवती को जीवित बता डाक्टरों ने हड़पे

Thu, 27 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
बीस साल पहले मृत युवती को जीवित बता डाक्टरों ने हड़पे
कैराना।
विज्ञापन

गांव बराला में 20 साल पहले सांप के काटने से एक युवती की मौत हो गई थी। गांव के ही दो लोगों ने युवती की मां को बताया कि उसकी बेटी जीवित है और सपेरों के कब्जे में है। युवती को वापस कराने के नाम पर परिजनों से आरोपियों ने 80 हजार रुपये हड़प लिए। अब रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

गांव बराला निवासी शमशाद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 20 साल पहले उसकी बहन की सांप के काटने से मौत हो गई थी। उसके परिजनों ने बहन के शव को कब्रिस्तान में सपुर्द ए खाक कर दिया था। पांच माह पूर्व गांव के ही दो झोलाछाप डाक्टरों ने उसकी मां सईदा से कहा कि उसकी बेटी को सपेरे कब्र से निकाल ले गए थे और वह जिंदा है। आरोपियों ने सपेरों के कब्जे से युवती को मुक्त कराने पर उनसे 80 एेंठ लिए। जब उसने बेटी को वापस लाने की मांग की तो आरोपी बहाना बनाते रहे। बाद में और रुपयों की भी मांग की गई। आरोपियों की चाल को समझने के बाद जब उनसे रुपये वापस मांगे उन्हाेंने देने से इंकार कर दिया। सदमे में उसकी मां बीमार हो गई। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई, ग्राम प्रधान की मौजूदगी में एक आरोपी ने अपने हिस्से के 40 हजार रुपये में से पांच हजार रुपये लौटा दिए और बाकी रकम किस्तों में देने का वादा किया था। जबकि दूसरे आरोपी ने रुपये वापस करने से साफ इंकार करते कर दिया और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed