{"_id":"5cc1fad3bdec22764d270ea9","slug":"171556216531-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावटीकलां से बंधनमुक्त कराई दिल्ली की युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पावटीकलां से बंधनमुक्त कराई दिल्ली की युवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावटीकलां से बंधनमुक्त कराई दिल्ली की युवती
कैराना। दिल्ली से बहला-फुसलाकर लाई गई युवती को क्षेत्र के गांव पावटीकलां में बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने मकान पर छापामारी कर युवती को बरामद कर लिया है। इस दौरान आरोपी को भी गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई है।
बुधवार देर रात दिल्ली के थाना पावली से पुलिस टीम कोतवाली कैराना पहुंची। इसके बाद टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर क्षेत्र के ग्राम पावटीकलां में एक मकान पर छापामारी की। यहां से युवती को बरामद करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि उनके थाने पर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज है, जिसके बाद से युवती की खोज की जा रही थी और आरोपी भी फरार था। युवती को बरामद करने के बाद पता चला कि उसे घर के अंदर बंधक बनाया हुआ था, जिसे मुक्त करा लिया गया है। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र नागर का कहना है कि दिल्ली पुलिस की टीम आई थी। पावटीकलां से युवती को बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले गई है।