{"_id":"5c65b100bdec224a3d3fe72f","slug":"171550168320-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टयूबवैल की हौज में व्यक्ति का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टयूबवैल की हौज में व्यक्ति का शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नलकूप की हौज में मिला शव
कैराना (शामली)। शामली बाईपास रोड पर नलकूप की हौज में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृहस्पतिवार शाम पांच बजे शामली बाईपास रोड पर एक खेत पर बनी नलकूप की हौज में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शनाख्त के प्रयास किए। पुलिस के मुुताबकि शव की शनाख्त जानी के रूप में हुई। मृतक मोहल्ला आलकला में किराये के मकान में रहता था। मृतक की बेटी और दामाद कांधला थाने के गांव बीनड़ा के रहने वाले हैं। सूचना पर मृतक का दामाद सचिन मौके पर पहुंच गया। सचिन ने पुलिस को बताया कि मृतक उसका ससुर जानी जिला हरिद्वार के थाना झबरेडा के गांव सहपत वाली का रहने वाला था। मृतक की बेटी की शादी हो गई थी तथा कोई बेटा नहीं होने और पत्नी के चली जाने के कारण कैराना में किराये के मकान में अकेला रह रहा था। कोतवाली प्रभारी राजेन्द्र कुमार नागर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चल सकेगा।