{"_id":"5c48b448bdec22735a79408b","slug":"171548268616-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर रॉंग साइड चल रहे ट्रकों पर युवकों पथराव किया, चालक और क्लीनर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर रॉंग साइड चल रहे ट्रकों पर युवकों पथराव किया, चालक और क्लीनर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रकों पर युवकों ने पथराव किया
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर दो दिन पहले रॉंग साइड चल रहे ट्रक से कुचलकर ग्रामीण की मौत को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। बुुधवार रात को गांव सिंभालका में रॉंग साइड जा रहे दो ट्रकों पर कुछ ग्रामीण युवकों ने पथराव कर दिया। ग्रामीणों ने एक ट्रक के चालक और क्लीनर को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान पीछे चल रहे अन्य ट्रक के चालक और क्लीनर ने भागकर जान बचाई। युवकों ने इस ट्रक में भी तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चालक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव सिंभालका में दो दिन पहले सोमवार सुबह ग्रामीण तेजपाल की रॉंग साइड जा रहे ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने कई घंटे तक जाम लगाकर हंगामा करते हुए रॉंग साइड चलने वाले ट्रकों के खिलाफ विरोध जताया था। बुधवार रात करीब नौ बजे एक ट्रक सिंभालका में रॉंग साइड मेरठ की तरफ जा रहा था। उस दौरान वहां खड़े युवकों ने ट्रक पर पथराव कर दिया। इस दौरान चालक के सिर में पत्थर लग गया और ट्रक असंतुलित होकर खाई में गिरने से बचा। इस दौरान ग्रामीणों ने चालक राशिद और क्लीनर इमरान निवासी गांव कसेरवा थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर को पकड़कर पिटाई कर दी। इस दौरान पीछे चल रहे दूसरे ट्रक पर भी युवकों ने पथराव कर दिया। पथराव होता देखकर चालक और क्लीनर ट्रक को छोड़कर खेतों में घुस गए और अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक और क्लीनर को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चालक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद दूसरे ट्रक के चालक और क्लीनर ने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि सिंभालका में कुछ युवकों द्वारा चालक को पत्थर मारने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
युवक की आंख में झोंकी मिर्च
शामली। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दयानंद नगर में बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे युवती ने एक युवक की आंख में मिर्च झोंककर लूट करने का प्रयास किया, लेकिन युवक के शोर मचाने पर युवती फरार हो गई। युवक ने पुलिस को सूचना दी है।