{"_id":"5c461089bdec22738442a248","slug":"171548095625-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिभंग की आशंका में युवक का चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शांतिभंग की आशंका में युवक का चालान
विज्ञापन
बाबरी। गांव बाबरी में स्थित बैंक की शाखा में सोमवार सुबह एक युवक ने किसी बात पर हंगामा कर दिया। बैंककर्मियों ने युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक के नहीं मानने पर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष नेमचंद ने मौके पर पहुंचकर युवक विनोद निवासी कैड़ी को पकड़ लिया और शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
तार से चिंगारी निकलने से पेड़ में लगी आग
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव बधेव के समीप सोमवार को एक पेड़ में बिजली के तारों की चिंगारी से आग लग गई। पेड़ सूखा होने के कारण आग की लपटें उठने लगी। पेड़ के समीप ईंख के खेत होने के कारण ग्रामीणों में अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलने पर आदर्श मंडी थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे और करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।