फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गृह कलह के चलते महिला ने किया कीटनाशक दवाई का सेवन, मौत

गृह कलह के चलते महिला ने किया कीटनाशक दवाई का सेवन, मौत

Fri, 24 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
गृह कलह के चलते महिला ने किया कीटनाशक दवाई का सेवन, मौत
घरेलू कलह में महिला ने जान दी
विज्ञापन

झिंझाना।
गांव नोनांगली में दो बच्चों की मां ने गृह कलह के चलते घर में रखी कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते महिला को मेरठ रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

गांव नोनांगली निवासी अमरपाल कश्यप का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में उसकी पत्नी पारूल 26 वर्ष ने घर में रखी सल्फास की गोलियों का सेवन कर लिया। पत्नी द्वारा सल्फास खाने पर अमरपाल ने 100 डायल को सूचना दी, जिस पर गांव में पहुंची पुलिस ने उसे झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण मेरठ रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed