फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पूर्व चेयरमैन के घर पर हरियाणा पुलिस ने दी दबिश

पूर्व चेयरमैन के घर पर हरियाणा पुलिस ने दी दबिश

Thu, 28 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन के घर पर हरियाणा पुलिस ने दी दबिश
हरियाणा पुलिस ने पूर्व चेयरमैन के घर पर दबिश दी
विज्ञापन

जलालाबाद। न्यायालय से गैरहाजिर रहने के कारण वारंट जारी होने पर हरियाणा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पूर्व चेयरमैन के घर पर दबिश दी। आरोपी हाथ नहीं लगे। नतीजतन पुलिस बैरंग लौट गई।
बृहस्पतिवार को हरियाणा के सोनीपत जिले के थाना गन्नौर थाने से एसआई संदीप कुमार ने जलालाबाद चौकी पुलिस को साथ लेकर कस्बा जलालाबाद में मोहल्ला कोटला स्थित पूर्व चेयरमैन रहीस अहमद के घर पर दबिश दी। एसआई संदीप कुमार ने बताया कि रहीस अहमद, परवेज और शहजादी के खिलाफ दहेज मांगने और गाली गलौज करने के आरोप में मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। उस मामले में आरोपियों को जमानत मिल गई थी, लेकिन काफी समय से वह न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे थे। इसी के चलते न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया। उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हरियाणा पुलिस टीम लौट गई।
विज्ञापन

लापता बेटी को तलाश कराने की मांग
शामली। कांधला नई बस्ती निवासी शमीमा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर शिकायत पत्र देकर कहा कि उसकी बेटी फातमा को ससुराल पक्ष के लोगों ने गायब कर दिया है। उसे तलाश कराया जाए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। शमीमा ने बताया कि उसकी बेटी फातमा की शादी 2013 में कैराना निवासी बाबू के साथ हुई थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी का उत्पीड़न करते थे। पूर्व में मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया था। 30 अप्रैल को ही ससुराल पक्ष के लोग अपनी गलती मानकर फातमा को वापस ससुराल ले गए थे। शमीमा ने बताया कि 24 जून को जब वह अपनी बेटी की ससुराल पहुंची, तो वहां मकान पर ताला लगा मिला। आशंका है कि उसकी बेटी के साथ कोई अनहोनी न हो गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed