फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman arrested for entrapping landlord and extorting money.

Faridabad News: मकान मालिक को फंसाकर रुपये ऐंठने वाली महिला गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2026 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for entrapping landlord and extorting money.
सेक्टर-28 स्थित रेस्त्रां में मकान मालिक से एक लाख रुपये लेने पहुंची थी आरोपी महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मकान मालिक को हुस्न के जाल में फंसाकर उसकी फोटो-वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 24 लाख रुपये से अधिक ऐंठने वाली महिला किरायेदार को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला सेक्टर-28 स्थित रेस्त्रां में मकान मालिक से एक लाख रुपये लेने पहुंची थी, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
थाना ओल्ड फरीदाबाद में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने महिला को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि ओल्ड फरीदाबाद की भूड़ कॉलोनी निवासी मंजू गोयल ने डीसीपी सेंट्रल को दी शिकायत में बताया कि न्यू बसेलवा कॉलोनी निवासी मीनू उनके मकान में किरायेदार थी। मंजू के पति मनीष गोयल किराया लेने जाते थे। इसी दौरान मीनू ने उन्हें हुस्न के जाल में फंसाकर कुछ तस्वीरें व वीडियो बना ली और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के अनुसार, सामाजिक बदनामी के डर से उन्होंने 17 जनवरी 2026 को लिखित समझौते के तहत मीनू को मकान खाली करने और फोटो-वीडियो डिलीट करने के एवज में 20 लाख रुपये दिए थे। इसके बावजूद आरोपी महिला गुंडों के साथ उनके घर और दुकान पर आकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकियां देती रही। बाद में डरकर पीड़ित परिवार ने उसे चार लाख रुपये और दिए। आरोप है कि 31 अगस्त को ओल्ड फरीदाबाद थाने के अंदर भी आरोपी महिला ने मनीष से दो लाख रुपये मांगे और मना करने पर मारपीट की थी। तीन सितंबर को पीड़ित मनीष गोयल ने पुलिस को बताया कि मीनू ने फोन कर दो लाख रुपये की और मांग की है और पैसे न देने पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देकर सेक्टर-28 स्थित निजी रेस्त्रां में बुलाया है। इसके बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाया। पीड़ित को हस्ताक्षरित एक लाख रुपये देकर रेस्त्रां भेजा गया। जैसे ही मीनू ने पीड़ित से एक लाख रुपये पकड़े, घात लगाकर खड़ी पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से हस्ताक्षरित नोट बरामद कर साक्ष्य के तौर पर सील कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed