फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad lawyer dies in road accident in Dewas while on his way to visit Trimbakeshwar.

Firozabad News: त्र्यंबकेश्वर दर्शन को जा रहे फिरोजाबाद के अधिवक्ता की देवास में सड़क हादसे में मौत

Sat, 05 Sep 2026 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 05 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Firozabad lawyer dies in road accident in Dewas while on his way to visit Trimbakeshwar.
आर्य नगर ​स्थित मृतक गौरव वर्मा के आवास से दूर खड़े शुभचिंतक। संवाद - फोटो : आर्य नगर ​स्थित मृतक गौरव वर्मा के आवास से दूर खड़े शुभचिंतक। संवाद
फिरोजाबाद। नासिक स्थित त्र्यंबकेश्वर महादेव के दर्शन के लिए जा रहे फिरोजाबाद के एक युवा अधिवक्ता की मध्य प्रदेश के देवास में सड़क हादसे में मौत हो गई। बृहस्पतिवार देर रात करीब 3 बजे हाईवे पर आगे चल रहे टैंकर चालक के अचानक ब्रेक लगा देने से अधिवक्ता की थार गाड़ी पीछे से टैंकर में जा घुसी।
विज्ञापन

थाना उत्तर क्षेत्र के आर्य नगर निवासी गौरव वर्मा (अधिवक्ता) बृहस्पतिवार शाम करीब 5 बजे अपनी नई थार गाड़ी से नासिक-त्र्यंबकेश्वर के लिए निकले थे। गाड़ी गौरव खुद चला रहे थे। चालक छोटू पीछे की सीट पर लेटा हुआ था। उज्जैन से पहले देवास के पास अचानक टैंकर के ब्रेक लगाने से थार उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी चालक छोटू ने फोन कर गौरव की छोटी बहन को दी।
विज्ञापन

गौरव वर्मा सदर तहसील में प्रैक्टिस करते थे और जलालपुर गांव में उनका एक जूनियर हाईस्कूल भी संचालित है। वह दो बहनों के इकलौते भाई थे। उनकी बड़ी बहन राखी अमेरिका में रहती हैं तथा छोटी बहन मनु आगरा में सरकारी शिक्षिका हैं। करीब चार वर्ष पूर्व उनके पिता नरेंद्र कुमार वर्मा का निधन हो चुका है। वर्तमान में घर पर उनकी मां रंजना वर्मा रहती हैं। गौरव ने करीब डेढ़ माह पूर्व ही नई थार खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां को नहीं दी गई सीधी जानकारी, शव का इंतजार
हादसे की खबर मिलते ही आर्य नगर स्थित आवास पर शुभचिंतकों और वकीलों का तांता लग गया। हालांकि, वृद्ध मां रंजना वर्मा की हालत को देखते हुए उन्हें केवल गौरव के घायल होने की ही जानकारी दी गई। गौरव का पोस्टमार्टम देवास में कराया गया है, जहां से रिश्तेदार उनके पार्थिव शरीर को लेकर फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed