{"_id":"6a9b178678b6ba16c00e622b","slug":"farmer-dies-after-slipping-in-mud-while-grazing-buffaloes-orai-news-c-224-1-ori1005-149197-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: भैंस चराते समय कीचड़ में फिसले किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: भैंस चराते समय कीचड़ में फिसले किसान की मौत
विज्ञापन
सिरसा कलार। भैंस चराते समय किसान का पैर फिसल गया, जिससे वह पत्थर पर सिर के बल गिर पड़ा। परिजन इलाज के बाद उसे घर ला रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के पिथऊपुर गांव किसान रामपाल सिंह चौहान (60) शुक्रवार सुबह भैंस चराते समय कीचड़ में फंसकर खेत के पास गिर गए। गिरने के दौरान सिर पत्थर से टकराने से उन्हें चोट लग गई। जानकारी होने पर परिजन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए।
इलाज के बाद दोपहर में परिजन रामपाल सिंह को घर लेकर जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और बेचैनी होने लगी। इस पर परिजन उन्हें दोबारा उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
भतीजे लोकेंद्र ने बताया कि रामपाल सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई है। शाम को परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव गांव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी वरुण प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है।