{"_id":"5adf6f834f1c1b66098b650a","slug":"171524592515-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मामले में लिए कई संदिग्ध हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के मामले में लिए कई संदिग्ध हिरासत में
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
चिकित्सक के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस को अहम सुराग लगे हैं। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सात अप्रैल को कस्बे के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी चिकित्सक पवन कुमार के घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने चोरी की थी। वारदात के खुलासे के लिए पीड़ित ने कई बार पुलिस से मिलकर माल बरामद करने की मांग की। पुलिस चोरी की वारदात के खुलासे को लेकर लगी हुई थी। थाना प्रभारी ओपी चौधरी के अनुसार उन्हें मंगलवार को सूचना के आधार पर कई अहम सुराग हाथ लगे। जिसके कारण वे चोरी की वारदात के खुलासे के करीब हैं। पुलिस ने कई कस्बे के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जल्द ही चोरी की वारदात का खुलासा कर माल बरामद किया जाएगा।