{"_id":"5a0742504f1c1bc9678bb042","slug":"171510425168-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में घुसे बदमाशों को ग्रामीणों ने घेरा, एक पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव में घुसे बदमाशों को ग्रामीणों ने घेरा, एक पकड़ा
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने गांव में घुसे बदमाशों को घेरा, एक पकड़ा
कांधला।
गांव गुर्जरपुर में शुक्रवार की देर रात बदमाश गांव में घुस गए। जाग होने पर ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया और एक को पकड़ लिया। बदमाश के अन्य साथी बाइक छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
शुक्रवार देर रात चोरी करने के इरादे से बदमाश थाना क्षेत्र के गाव गुर्जरपुर निवासी जमशेद के आवास में घुस गए। बदमाश वहां चोरी का प्रयास कर रहे थे कि उसी दौरान घर में जाग हो गई, जिस पर घरवालों से शोर मचा दिया। शोरशराबा होने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जमशेद के शोर मचाने पर ग्रामीण वहां पर जमा होने लगे और बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने अपने आप को घिरा देखकर वहां से भागने लगे, लेकिन गांव के लोगों ने बदमाशों का पीछा करते हुए उनमें से एक बदमाश को दबोच लिया। बदमाश भागते समय अपनी एक बाइक को वहीं पर छोड़ गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पुलिस हिरासत में लिए युवक से उसके साथियों के बारे में पूछताछ की है।