{"_id":"59a707ff4f1c1b58738b4814","slug":"171504118783-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर देकर विवाहिता की हत्या, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर देकर विवाहिता की हत्या, रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस को दी गई तहरीर में ससुरालियों पर विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप मृतका के मायके वालों ने लगाया है। आरोपी ससुरालियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
कस्बा कांधला के गंगेरू रोड निवासी महबूब की शादी पांच वर्ष पूर्व जनपद बागपत के कस्बा बड़ौत चौधरान पट्टी निवासी शाहिद की बेटी साईना के साथ हुई थी। शाहिद ने बुधवार शाम कांधला थाने में तहरीर देकर बताया कि दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर शादी के बाद से ही उसकी बेटी का उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि मंगलवार रात जहर खिलाकर साईना की हत्या कर दी गई। मायके पक्ष को सूचना दिए बगैर ही उसका शव सुपुर्द ए खाक करने का प्रयास किया, लेकिन मोहल्ले के लोगों से सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग कांधला आ गए। विवाहिता की दहेज के लिए हत्या किए जाने के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आरोपी पति महबूब के अलावा उमरा, बिलाल , गुल्लू, माना, सम्मो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी ने बताया कि दहेज हत्या के आरोप में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।