फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   काजीवाड़ा के संघर्ष प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार

काजीवाड़ा के संघर्ष प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Apr 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
काजीवाड़ा के संघर्ष प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार
शामली। मोहल्ला काजीवाड़ा में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजीवाड़ा में शनिवार रात को इफ्तेखार और इस्लाम पक्ष के बीच संघर्ष हो गया था। जिसमें सात लोग घायल हो गए थे। इफ्तेखार पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने और महिलाओं को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस की जांच पड़ताल में मामला प्लाट के विवाद का बताया गया था। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि इफ्तेखार के पुत्र अहमर की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में नामजद दो आरोपी इशान और सुहैल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। इस मामले में सात अन्य आरोपी अभी फरार है, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed