फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ट्रक से कुचलकर ग्रामीण की मौत पर हंगामा, शव को हाईवे पर रखकर लगाया जाम

ट्रक से कुचलकर ग्रामीण की मौत पर हंगामा, शव को हाईवे पर रखकर लगाया जाम

Tue, 22 Jan 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर ग्रामीण की मौत पर हंगामा, शव को हाईवे पर रखकर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव सिंभालका में डस्ट से लदे ट्रक ने सड़क पार कर रहे एक ग्रामीण को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चालक पकड़ लिया ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। मुआवजे की मांग के लिए शव को हाईवे पर रखकर जाम लगाकर हंगामा कर किया। करीब ढाई घंटे बाद एएसपी और एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव सिंभालका निवासी तेजपाल (45) खेत से घास की गठरी लेकर घर लौट रहा था। जब वह सड़क पार कर रहा था, तो उसी समय रॉंग साइड पर शामली से मेरठ की तरफ जा रहे डस्ट से लदे ट्रक ने उसे कुचल दिया। ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस बीच भागने का प्रयास कर रहे चालक को पकड़कर ग्रामीणों ने पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान वह किसी तरह ग्रामीणों से छूटकर भाग निकला। इसके बाद कुछ युवकों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पूरी होने तक जाम खोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम प्रशांत भारती और सीओ अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खोलेने को कहा। ग्रामीणों के जाम न खोलने पर एएसपी अजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30 हजार रुपये, मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये मुआवजे की संस्तुति करने और अन्य लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन पर करीब ढाई घंटे बाद जाम खोला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि मृतक के भाई सुशील की तरफ से चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी चालक सद्दाम निवासी भैंसानी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे के गड्ढों ने छह दिन में छीन ली तीन जिंदगी
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर बने गड्ढों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। हाईवे पिछले कई महीने से टूटा पड़ा है। इसमें गहरे-गहरे गड्ढे बने हैं। शामली से मेरठ जाने वाली लेन की हालत बेहद खस्ता है। इस वजह से शामली से मेरठ की तरफ जाने वाले माल से लदे भारी वाहन रॉंग साइड पर चलते है, जो हादसे का कारण बन रहे हैं। सोमवार को सिंभालका में ग्रामीण की मौत का कारण भी रॉंग साइड पर ट्रक का चलना सामने आया है। छह दिन पहले बुधवार को इसी हाईवे पर लांक पुलिस चौकी के समीप रॉंग साइड जाने वाले ट्रक की मेरठ की तरफ से आ रहे ट्रक के साथ आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। इस हादसे में एक ट्रक के चालक इसरार निवासी कस्बा व थाना ककोड़ जिला बुलंदशहर और क्लीनर राशिद निवासी गांव कलोंदा थाना जारचा जिला गौतमबुद्धनगर की मौत हो गई थी। इससे पहले भी हाईवे पर कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed