फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   संदिगध हालात में गोली लगने से युवक घायल

संदिगध हालात में गोली लगने से युवक घायल

Wed, 12 Dec 2018 11:59 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
संदिगध हालात में गोली लगने से युवक घायल
संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल
विज्ञापन

गढीपुख्ता। क्षेत्र के एक गांव में युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार दोपहर एक गांव में घर पर मौजूद युवक को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। युवक के चिल्लाने व गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसे शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची और मामले की जानकारी ली। उधर, गांव में चर्चा है कि युवक की शादी करीब 25 दिन पहले हुई थी। पांच-छह दिन पहले उसकी पत्नी अपने मायके गई थी। युवक अपने भाइयों पर पत्नी को लाने के लिए दबाव बना रहा था। भाइयों ने उसकी पत्नी को कुछ दिन बाद लाने की बात कही तो इसी से क्षुब्ध होकर उसने खुद को निशाना बनाकर गोली चला दी। छर्रे लगने से वह घायल हो गया। गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष कपिल गौतम का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed