फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पासपोर्ट की जांच पर हुआ शक, शुरू हुई पड़ताल

पासपोर्ट की जांच पर हुआ शक, शुरू हुई पड़ताल

Sun, 16 Sep 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पासपोर्ट की जांच पर हुआ शक, शुरू हुई पड़ताल
पासपोर्ट की जांच पर हुआ शक, शुरू हुई पड़ताल
विज्ञापन

थानाभवन। जलालाबाद में रह रहे एक व्यक्ति ने पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया। पुुलिस और खुफिया विभाग की टीम ने इसकी जांच की, तो कुछ शक हुआ। आवेदक से पूछताछ की गई, जिसमें कई विरोधाभास सामने आए। इसके चलते पुलिस और खुफिया विभाग की टीम गहनता से जांच करने में लगी हुई हैं।
पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति करीब 60 साल का है। उसने 28 साल से जलालाबाद में रहना बताया। नगर पंचायत जलालाबाद की तरफ से भी लिखकर दे दिया गया कि उक्त व्यक्ति काफी समय से यहां रहता है, लेकिन जब व्यक्ति से उसके जन्म स्थान के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह मुंबई में पैदा हुआ था। जलालाबाद कैसे पहुंचा, इस बारे में स्पष्ट नहीं कर सका। हालांकि उसने जलालाबाद के पते पर बना आधार कार्ड दिखाया है। पुलिस का कहना है कि पासपोर्ट आवेदन की जांच चल रही है।
विज्ञापन

2015 में सामने आया था बांग्लादेशी का मामला
कस्बा थानाभवन की मदीना कालोनी में बांग्लादेशी यासीन 2015 तक अपने परिवार के साथ रहा था। उसने राशन कार्ड भी बनवा लिया था। बाद में जब पता चला कि वह बांग्लादेशी है, तब तक वह अपने परिवार सहित फरार हो गया था। उस मामले में आरोपी यासीन सहित पांच लोगों के खिलाफ थानाभवन थाने में रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed