फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बवाल करने वाले पांच आरोपियों पर रिपोर्ट

बवाल करने वाले पांच आरोपियों पर रिपोर्ट

Thu, 12 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
बवाल करने वाले पांच आरोपियों पर रिपोर्ट
कैराना। बारात के साथ आई युवती के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर बारातियों के साथ मारपीट कर वाहनों में तोड़फोड़ करने के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन

मंगलवार को मोहल्ला रेतावाला में जलालाबाद से बारात आई हुई थी। निकाह व दावत के बाद शाम के समय बारात की विदाई हो रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ युवक बारात में आयी युवतियों के मोबाइल से फोटो खींच रहे थे। इस दौरान एक युवक ने बारात की युवती को अपना मोबाइल नंबर पर्ची पर लिख कर दिया तो युवती ने विरोध किया। जिसके बाद युवती ने उक्त बात अपने भाई को बता दी। इसके बाद युवती के भाई ने आरोपी युवक को भला बुरा कहा तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बारातियों के साथ मारपीट की थी। साथ ही पथराव करके बारात की बस व कार के शीशे तोड़ दिए थे। वही मारपीट के दौरान बारात की दो युवतियां भी घायल हो गई थी। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मोहल्ला रेतावाला निवासी दुल्हन के पिता की तहरीर पर आरोपी सादाब, शावेज, नफीस, साकिर व साबिर निवासी रेतावाला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed