{"_id":"5a68d3ec4f1c1b8d268b63b3","slug":"161516819436-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ गैंगरेप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के साथ गैंगरेप, मुकदमा दर्ज
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना(शामली)।
आठ दिन पूर्व किशोरी के साथ तीन युवकों ने घर में घुसकर गैंगरेप किया। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इससे सदमे में आई पीड़िता ने आठ दिन तक वारदात को छुपाए रखा। मंगलवार को हालत बिगड़ी तो परिजनों को आपबीती सुनाई। बुधवार को इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया।
एक गांव निवासी युवक ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर बताया की 16 जनवरी को परिवार के सभी लोग मजदूरी करने गये हुए थे। मौका पाकर पड़ोस के तीन युवकों ने उसकी नाबालिग बहन के साथ तमंचों के बल पर गैंगरेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस धमकी के डर से उसकी बहन सदमे में आ गई और परिजनों को कुछ नहीं बताया। मंगलवार को उसकी हालत खराब होने पर परिजनों ने कारण पूछा तो उसने आपबीती बताई। किशोरी के साथ गैंगरेप होने की सूचना पर परिजनों में हड़कंप मच गया। बुधवार को परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और तीनों आरोपियों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। तीसरे की तलाश की जा रही है। साथ ही किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा गया है।