फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Sat, 01 Jun 2019 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
एसपी से न्याय की गुहार लगाई
विज्ञापन

शामली। शनिवार को बागपत क्षेत्र निवासी अय्यूब ने ग्रामीणों के साथ एसपी अजय कुमार से मिलकर बताया कि 2010 में उसने अपनी पुत्री की शादी कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने मामूली कहासुनी के को लेकर हुए विवाद में पति, ससुर, सास और दो देवर ने मिलकर उसकी बेटी की पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पीड़ितों ने कांधला पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस ने साठगांठ कर तहरीर बदलकर हल्की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने तथा फैसला करने का दबाव बनाये जाने का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कृषि भूमि की नीलामी हुई
ऊन। तहसील ऊन में कृषि भूमि की नीलामी नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पिछले वर्ष के मुकाबले दुगने राजस्व की वसूली हुई। गांव खोडसमा और केरटू में करीब 840 बीघा सरकारी भूमि की कृषि कार्य हेतु तहसील सभागार में नीलामी की गई। नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार ने बताया कि भूमि की नीलामी 55 लाख 11हजार रुपये में छोड़ी गई जबकि पिछले साल कृषि भूमि की नीलामी 23 लाख 35 हजार रुपये में छोड़ी गई थी। इस बार करीब 30 लाख 70 हजार रुपये अधिक राजस्व का लाभ हुआ है। इस दौरान लेखपाल सुखपाल शर्मा और अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed