फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तहसीलदार के नेतृत्व में आबकारी के छापे

तहसीलदार के नेतृत्व में आबकारी के छापे

Tue, 11 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
तहसीलदार के नेतृत्व में आबकारी के छापे
शामली।
विज्ञापन

अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ तहसीलदार के नेतृत्व में आबकारी टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। कई गांवों में दबिश दी गई। इस दौरान करीब एक हजार लीटर कच्ची शराब और आठ हजार लीटर लाहन बरामद किया गया।
तहसीलदार ऊन विपिन मैनवाल और जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सोमवार को ग्राम गंगारामपुरा, ग्राम खानपुर कलां, खेड़ी जुनारदार और बरनावी के जंगल एवं आसपास के क्षेत्रों में चिन्हित अवैध शराब के अड्डो पर छापेमारी की। इस दौरान एक हजार लीटर कच्ची शराब, आठ हजार लीटर लहन बरामद कर लिया। टीम ने वहां से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए। टीम में आबकारी निरीक्षक रमाशंकर सिंह, आबकारी निरीक्षक कैराना शोभित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जंगलों की खाक छान रही आबकारी, गांव-गांव बिक रही शराब
शामली। जिले में अवैध शराब माफिया द्वारा बनाई जाती है। इस शराब को माफिया के लोग ही गांवों में सप्लाई करते है और बेची जाती है। कैराना और झिंझाना क्षेत्र के गांवों में अवैध शराब खूब बिकती है, लेकिन आबकारी महज खानापूर्ति तक सीमित है। शराब पकड़ने के लिए खादर में छापे मारे जाते है, लेकिन गांवों में बिक रही अवैध बिक्री रोकने लिए विभाग के पास कोई प्लान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed