{"_id":"5d17ad658ebc3e3ced106f6e","slug":"15618327848-shamli-news136","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर्स कालोनी में दीवारों पर चस्पा किए पर्चे हटाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शामली। करनाल रोड स्थित टीचर्स कालोनी की गली नंबर पांच में दीवार प्रकरण को लेकर दीवारों पर मकान बिकाऊ है के चस्पा किए गए पर्चे कालोनीवासियों ने अधिकारियों के आश्वासन पर हटा लिए है।
विज्ञापन
शहर की टीचर्स कालोनी में गली नंबर पांच में बंद गली में दीवार तोड़कर रास्ता बनाने की कोशिश को लेकर पिछले एक सप्ताह से विवाद चल रहा है। कालोनीवासी दीवार तोड़कर रास्ता बनाने का विरोध कर रहे है। उनका कहना है कि कालोनी में करीब 40 साल से गली बंद है और दीवार बनी है। इस तरह से पीछे से रास्ता खोलना अनुचित है। शुक्रवार को कालोनीवासियों ने टीचर्स कालोनी की गलियों में घरों के बाहर भूमाफियाओं के आतंक की वजह से यह मकान बिकाऊ है के पर्चे चस्पा कर दिए थे। इस पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया था। देर शाम एसडीएम सदर सुरजीत सिंह और सीओ एके सिंह ने पहुंचकर कालोनी के लोगों से बात की थी। कालोनीवासियों ने कहा कि अगर दीवार तोड़कर रास्ता बनाया जाता है तो इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। एसडीएम ने कालोनीवासियों से कहा कि इस मामले की रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। उन्होंने कालोनीवासियों को आश्वासन दिया कि इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होगी। किसी के साथ गलत नहीं होगा। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। एसडीएम के आश्वासन पर कालोनीवासियों ने अपने घरों पर चस्पा किए पर्चे हटा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।