फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तीन युवकों के शव मिलने के प्रकरण में नया मोड़ आया

तीन युवकों के शव मिलने के प्रकरण में नया मोड़ आया

Thu, 27 Jun 2019 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
तीन युवकों के शव मिलने के प्रकरण में नया मोड़ आया
तीन युवकों के शव मिलने के प्रकरण में नया मोड़ आया
विज्ञापन

शामली। करीब ढ़ाई माह पहले झिंझाना क्षेत्र में तीन युवकों के शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पीड़ित परिजनों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर हत्या करने की आशंका जताई है। परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है।

बुधवार को हरियाणा के गांव अहमदपुर थाना पुंडीर जनपद कैथल निवासी मलखान सिंह, करनाल के गंव जुडला निवासी ललित कुमार, कुरुक्षेत्र के गंव किरमच निवासी सलिन्द्र कुमार ने एसपी अजय कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 13 मार्च को उनके परिवार के तीन युवकों के शव झिंझाना क्षेत्र के गांव म्यान के जंगल में मिले थे। उस समय पुलिस ने अत्यधिक नशा करने की वजह से मौत होना माना था। परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो उनकी जानकारी में आया कि उन तीनों के साथ एक अन्य युवक भी था, उस युवक से जानकारी की तो उसने साथ होना तो बताया, लेकिन इससे अधिक जानकारी नहीं दे रहा है। पीड़ितों का कहना है कि इस संबंध में करीब एक माह पहले थाना झिंझाना पर तहरीर दी थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ितों ने इस मामले की जांच कराकर तीन युवकों की मौत के रहस्य का खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed