{"_id":"5d13c5238ebc3e3c9a553b46","slug":"156157672011-shamli-news40","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला शौचालय में घुसे अधेड़ का वीडियो वायरल, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला शौचालय में घुसे अधेड़ का वीडियो वायरल, रिपोर्ट दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। रेलवे स्टेशन पर महिला शौचालय में युवती के साथ अधेड़ की वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। वीडियो को एक दिन पुरानी शामली स्टेशन की बताई गई है। आरपीएफ ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
51 सेकंड की इस वीडियो में बाहर खड़े तीन युवक दोनों के निकलने का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही अधेड़ बाहर निकलता है तो युवक उसे पकड़ लेते हैं। शौचालय से युवती भी बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में युवक अधेड़ के साथ पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रांजल कुमार बोहरा ने बताया कि वीडियो वायरल होने का मामला जानकारी में आया है। वीडियो के आधार पर महिला शौचालय में पुरुष के घुसने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी तक जांच में यह वीडियो मंगलवार शाम पांच बजे के आसपास की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।