फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली फिर कराई नष्ट

प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली फिर कराई नष्ट

Wed, 26 Jun 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली फिर कराई नष्ट
कैराना। तालाबों में पल रही प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग का अभियान जारी है। टीम ने गांव तितरवाड़ा में तालाब से प्रतिबंधित छह क्विंटल मांगुर मछली को नष्ट कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा के निर्देश पर मत्स्य विकास अधिकारी पवन कुमार की अगुवाई में मत्स्य और राजस्व टीम पुलिस बल के साथ क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा में तालाब पर पहुंची, जहां तालाब में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली पालन की सूचना मिल रही थी। टीम ने तालाब में जाल बिछाकर मांगुर मछली को तालाब से बाहर निकलवाया और गहरा गड्ढा खुदवाकर उसमें दबवा दिया गया। टीम ने चेतावनी दी है कि भारत सरकार और एनजीटी के आदेशों को ध्यान में रखते हुए मांगुर मछली का पालन नही करें। यदि प्रतिबंधित मांगुर मछली का पालन पाया गया, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मत्स्य विकास अधिकारी ने बताया कि उक्त तालाब से करीब छह क्विंटल मांगुर मछली नष्ट कराई गई है। उधर, एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा का कहना है कि तालाबों में प्रतिबंधित मांगुर मछली के पालन की सूचनाओं के चलते मत्स्य विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। भारत सरकार और एनजीटी के आदेशों का पूर्णत पालन कराया जाएगा। मांगुर मछली के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। टीम में मत्स्य विभाग के ईओ शिव कुमार, कानूनगो सोहनलाल व पुलिस टीम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed