फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बेटी को पाने के लिए घर के बाहर बैठी महिला

बेटी को पाने के लिए घर के बाहर बैठी महिला

Mon, 24 Jun 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
बेटी को पाने के लिए घर के बाहर बैठी महिला
बेटी को पाने के लिए घर के बाहर बैठी महिला
विज्ञापन

शामली। शहर की एक कालोनी में महिला अपनी बेटी को पाने की खातिर घर के बाहर बैठी हुई है, जबकि उसका पति घर पर ताला लगाकर बच्ची को लेकर कहीं चला गया।
शहर की एक कालोनी निवासी युवक का अपनी पत्नी के साथ कोर्ट में विवाद विचाराधीन है। युवक की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। उनके करीब चार साल की बेटी है। शादी के बाद पति-पत्नी की मनमुटाव के चलते दोनों का मामला कोर्ट तक पहुंच गया। बताया गया है कि बेटी को पति ने अपने पास रखा हुआ है। कई बार पत्नी अपनी बेटी को लेने के लिए आई, लेकिन उसे बेटी नहीं मिली। रविवार शाम को महिला फिर अपनी बेटी के लिए पति के घर पहुंची, लेकिन पति ने बच्ची को देने से इंकार कर दिया। महिला ने हंगामा करना शुरू किया तो पति बच्ची को लेकर कहीं चला गया और घर पर ताला लगा दिया। महिला घर के बाहर बैठ गई है। उसका कहना है कि जब तक उसे उसकी बेटी नहीं मिलेगी तब तक वह वहां से नहीं जाएगी। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कोर्ट में विवाद विचाराधीन है। बच्ची उसके पति के पास है। पति बच्ची को लेकर कहीं चला गया है। पति से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। उसके बाद ही सही स्थिति का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed