फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किसान की हत्या में शॉर्प शूटर भी शामिल

किसान की हत्या में शॉर्प शूटर भी शामिल

Thu, 13 Jun 2019 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
किसान की हत्या में शॉर्प शूटर भी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर भाई की हत्या के वादी किसान की गोलियों से भूनकर हत्या करने वाले आरोपियों की 20 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। परिजनों ने कोतवाल से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उधर, पुलिस की जांच में सामने आया कि किसान की हत्या में कोई शॉर्प शूटर भी शामिल रहा है। पुलिस ने इस बिंदू पर भी जांच शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार को बरलाजट निवासी किसान सियानंद की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर से मिले। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाल ने परिजनों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस दौरान पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर आरोपियों के संभावित ठिकानों की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि मृतक के परिजन कोतवाली पहुंचे थे। हत्या के मामले में मृतक की पत्नी अंजू व अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए गए है। कोतवाल के मुताबिक जांच में किसान की हत्या में शॉर्प शूटर के शामिल होने का अंदेशा है। बागपत जिले के एक शूटर का नाम सामने आ रहा है। शूटर को आरोपियों द्वारा हायर करने की जानकारी मिल रही है, जिसके बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


ये था मामला
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बरलाजट निवासी 40 वर्षीय सियानंद की पिछले महीने 25 मई की शाम को बाइस सवार हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी, जब वह शामली मिल में गन्ने तौलकर भैंसा बुग्गी से गांव लौट रहा था। मृतक अपने भाई रविंद्र की दो साल पहले बागपत के ट्योढ़ी गांव के निकट हुई हत्या के केस में वादी था। मृतक के परिजनों की तरफ से विनेशपाल, रचित, मोंटू निवासी बिनौली जिला बागपत और सुनील निवासी अलीपुर के खिलाफ हत्या करने और जेल में बंद दो आरोपी विनोद और मोहित के खिलाफ हत्या की साजिश करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed