फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रंजिश के चलते हमला, छह घायल

रंजिश के चलते हमला, छह घायल

Sun, 09 Jun 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
रंजिश के चलते हमला, छह घायल
रंजिश में दो पक्ष भिड़े. छह लोग जख्मी
विज्ञापन

थानाभवन। छह साल पहले हुई हत्या की रंजिश के चलते मसावी गांव में शनिवार रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में हमला करते हुए पत्थर फेंके। इस दौरान एक पक्ष से छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया है। तहरीर के बाद पुलिस ने एक पक्ष से आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।

क्षेत्र के गांव मसावी निवासी इंद्र कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि छह वर्ष पूर्व उनके चचेरे भाई की गांव के ही एक व्यक्ति ने हत्या कर दी थी। बताया कि उसी दिन से उक्त व्यक्ति के परिवार से उनकी रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते उक्त लोगों ने शनिवार की रात उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान हमले के दौरान उनके घर में पत्थर बरसाए। हमले में उनके परिवार के लीला, कुसुम, इंद्राज, भूरा, प्रदीप सहित कई सदस्य घायल हो गए। उन्होंने मौके से भागकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया है। इसके बाद परिजनों ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि तहरीर आ गई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed