{"_id":"5cfbf917bdec22074e0149d1","slug":"15600171687-shamli-news60","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज
विज्ञापन
कैराना। ममेरे भाई के घर रह रही किशोरी को पड़ोसी युवक बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी के पिता ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हरियाणा के रोहतक निवासी ने कोतवाली कैराना पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि कैराना निवासी उसकी बहन का निधन होने के बाद उसने दिसंबर 2018 में अपने भानजे की शादी की थी। इसी बीच उसकी पत्नी का भी निधन हो गया। उसने अपनी 16 वर्षीय पुत्री को अपने भांजे के घर रहने के लिए छोड़ दिया और वापस चला गया। तीन मई को वह यहां पहुंचा तो बेटी लापता थी। भांजे से जानकारी की गई तो पता लगा कि मोहल्ले का ही युवक उसे बहला फुसलाकर ले गया है। पीड़ित का कहना है कि उसकी बेटी को लापता करने में उसके भांजे और उसकी पत्नी का भी हाथ है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अरुण और साजिश रचने के आरोप में पीड़ित के भांजे नीरज और भानजे की पत्नी के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।