फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हमले के आरोपियों की तलाश में दबिश जारी

हमले के आरोपियों की तलाश में दबिश जारी

Sat, 08 Jun 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
हमले के आरोपियों की तलाश में दबिश जारी
हमले के आरोपियों की तलाश में दबिश जारी
विज्ञापन

शामली। बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर दो दिन पहले हुए हमले के आरोपियों की तलाश में पुलिस का दबिश अभियान जारी रहा। इस मामले में पुलिस आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
दो दिन पहले अजुध्या चौक पर मोमोज खाने के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष, हिमांशु आदि पर हमला कर दिया गया था। इस मामले में तौफीक, साजिद और आबिद समेत करीब 50 लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चांद, मासूम, आशू व अरशद समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार दोपहर को हर्ष के परिजन और व्यापारी कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर से मिले और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाल ने व्यापारियों को बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तारी किया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में पांच घायल
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह कैराना रोड पर पशु पैठ के निकट पिकअप को बचाते समय थ्री व्हीलर पलट गया। थ्री व्हीलर में सवार पांच में से तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मनोज निवासी थानाभवन, संजय निवासी दयानंद नगर असौर अजेंद्र निवासी लपराना को सीएचसी शामली में भर्ती कराया। दूसरी घटना आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सहारनपुर रोड पर हुई। सड़क पर अचानक सामने आई नील गाय से बाइक टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सड़क पर गिर गई और उस पर सवार आशीष निवासी थानाभवन और नीरज निवासी तितारसी गंभीर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी शामली में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमला कर युवक को घायल किया
शामली। गांव लिलौन निवासी जाकिर गांव में अपने किसी दोस्त के घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में खड़े दो-तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed