{"_id":"5cf801ccbdec220755419a3e","slug":"155975725520-shamli-news20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने वाले दो युवकों को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शामली। व्यापारी से फोन पर रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। आरोपियों ने व्यापारी को 20 हजार रुपये न देने पर हत्या करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
मोहल्ला रेलपार निवासी विपिन कुमार की कैराना रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि एक जून की शाम को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने व्यापारी से 20 हजार रुपये की मांग की थी। साथ ही रकम न देने पर हत्या करने की धमकी दी गई थी। व्यापारी के मुताबिक उस दिन शाम को वह दुकान बंद कर घर चला गया था। इसके बाद दो युवक दुकान पर पहुंचे थे। दुकान बंद देखकर तोड़फोड़ का प्रयास करते हुए आसपास के लोगों को धमकी दी थी कि उन्होंने व्यापारी के नाम की सुपारी ले रखी है। अगर रंगदारी नहीं दी तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि सर्विलांस की मदद से मोबाइल नंबर की जांच की गई तो वह रवि निवासी माजरा रोड शामली का निकला। रवि को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपने साथी का नाम काला बताया, जो उसी के मोहल्ले का रहने वाला है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इसके बाद काला को भी पकड़ लिया गया। व्यापारी की तहरीर के आधार पर रंगदारी की धारा में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।