फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   युवक का शव कब्र से निकाला

युवक का शव कब्र से निकाला

Thu, 30 May 2019 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
युवक का शव कब्र से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। आठ दिन पूर्व यमुना में डूबे युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर हत्या की आशंका जताते हुए अधिकारियों से पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई थी। बृहस्पतिवार को कब्र खुदवा कर युवक के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

गांव भूरा निवासी किसान सालिम के 18 वर्षीय बेटा आमिर अपने दो साथियों के साथ 22 मई को पठेड़ में यमुना नदी में नहाने गया था। यमुना में नहाते समय तीनों युवक गहरे पानी में डूब गए थे। गोताखोरों ने युवकों की तलाश की थी। दो युवकों को यमुना से सकुशल बाहर निकाल लिया गया था, जबकि आमिर को सीएचसी पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। बाद में परिजन शव को बगैर किसी कार्रवाई के अपने साथ ले गए थे और सुपुर्द ए खाक कर दिया था। बाद में परिजनों ने साथियों पर हत्या करने की आशंका जताते हुए अधिकारियों से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। बुधवार को पुलिस और प्रशासन की टीम की मौजूदगी में कब्र को खुदवा कर आमिर का शव बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर का कहना है कि आमिर के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। अधिकारियों के आदेश पर मृतक के शव को कब्र से बाहर निकलवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed